आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को बंगाल पुलिस ने रोका, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर जताई आपत्ति

Saransh Kanaujia
1 Min Read

कोलकाता. आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को बंगाल पुलिस ने कोटशिला जाने के क्रम में झालदा में रोका। श्री महतो ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर कड़ी आपत्ति जतायी। बाद में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोटशिला तक जाने दिया गया। आजसू पार्टी के अध्यक्ष ने वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हालांकि पुलिस ने उन्हें कुड़मी आंदोलन के दौरान पीड़ितों से मिलने से रोक दिया। श्री महतो ने कोटशिला पार्टी कार्यालय में झारखंड आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी ने कुड़मी आंदोलन के दौरान ज्यादातियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कोटशिला जाने के क्रम में पश्चिम बंगाल पुलिस और आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत अन्य नेताओं के बीच हुई बातचीत चर्चाओं में है।

SHABD, September 23, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article