प्रख्यात गौ सेवक राघव शुक्ला भारत सरकार के ‘एसपीसीए’ के सदस्य मनोनीत

Saransh Kanaujia
1 Min Read

कानपुर. जीव दया और गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात गौ सेवक राघव शुक्ला संचालक श्री राघव गौधाम शिवली कानपुर देहात को भारत सरकार के सोसाइटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) का सदस्य नामित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पशु कल्याण के प्रति उनके निरंतर संघर्ष और समर्पण को देखते हुए की गई है। राघव शुक्ला की इस नियुक्ति से जीव प्रेमियों और गौ सेवकों में हर्ष की लहर है। पूर्व में भी राघव शुक्ला जी को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड सम्मानों से सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका हैI अपनी नई जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि वे मूक पशुओं के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Post

Share This Article