नेशनल आईकान अवार्ड से युवा उद्यमी आशीष सचान का दिल्ली में सम्मान 

Saransh Kanaujia
2 Min Read

कानपुर , 3 अगस्त । सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष सचान को नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से दिल्ली में सम्मानित किया गया। देश की राजधानी नई दिल्ली में आरोग्य दर्पण के विकसित भारत 2047 विजन के तहत राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 एवं सम्मान समारोह रफ़ी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया के स्पीकर हाल में सोमवार को आयोजित हुआ । जिसमें केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक यूपी सरकार के राज्यमंत्री कृष्ण पाल मलिक, भारत सरकार के कैबिनेट सचिव सौरभ तिवारी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली , भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर , राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक नवीन सिंह पटेल एवं आयोजन समिति अध्यक्ष राम पी वर्मा ने देश के विकास में सहायक 48 नागरिकों को नेशनल आईकान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया। इस भव्य एवं गरिमामय राष्ट्रीय सम्मेलन में शहर के युवा उद्यमी आशीष सचान को नेशनल आईकान अवार्ड प्राप्त होना कानपुर शहर के लिए गौरव की बात है। उनकी यह सफलता शहर के हजारों युवाओं को आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देगी । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के नाते उन्होंने हमेशा बाल व युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है ।

Related Post

Share This Article