लद्दाख के उपराज्यपाल का निवास अब ‘राज निवास’ नहीं ‘लोक निवास’ कहलायेगा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लेह. लद्दाख के उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘राज निवास’ का नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक क्षण। आज, ‘राज निवास’ का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर ‘लोक निवास’ कर दिया गया है, जो जन केंद्रित शासन और समावेशी विकास के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’

इस पोस्ट के साथ उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की एक तस्वीर भी शेयर की गई, जिसमें वह मुख्य द्वार पर नई ‘नेमप्लेट’ के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नाम बदलना प्रशासन का नागरिकों के साथ सीधा जुड़ाव मजबूत करने तथा शासन को और अधिक सुलभ बनाने का संकल्प दर्शाता है।

राज निवास क्या है?

राज निवास उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास और कार्यालय का स्थान है। यह लेह में स्थित है और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर केंद्र शासित प्रदेश के संचालन से संबंधित फैसले लिए जाते हैं और प्रशासन की गतिविधियों का संचालन होता है। सालों से इसका नाम राज निवास था लेकिन अब इसका नाम बदलकर लोक निवास कर दिया गया है। लोक निवास का अर्थ होता है एक ऐसी जगह जो जनता के लिए हो यानी यहां पर जनता की आवाजाही होती रहे, उसे लोक निवास कहते हैं।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article