इजरायल ने हमास के टॉप लीडर हाकम मोहम्मद इस्सा ढेर

Saransh Kanaujia
3 Min Read

येरुशलम. इज़रायली रक्षा बल, आईडीएफ ने एक बड़ी जानकारी दी है और दावा किया है कि इजरायली सैनिकों ने गाजा सिटी के सबरा इलाके में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक के जरिए हमास के टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया है। आईडीएफ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है जिसके मुताबिक हमास का टॉप कमांडर अल-इस्सा इजरायल में हुए 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार का मास्टरमाइंड था, आतंकियों को ट्रेनिंग देता था और हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्यों में से एक था।

आईडीएफ ने ट्वीट पर जारी किए गए अपने बयान में कहा है, “टॉप कमांडर हाकम मोहम्मद इस्सा अल-इस्सा हमास की सैन्य ताकत बढ़ाने, आतंकियों को प्रशिक्षण देने का काम करता था और वह सात अक्टूबर के हमले में हुए नरसंहार की पूरी योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था। आईडीएफ ने कहा है, अल इस्सा हमास की वायु और नौसेना हमलों की योजनाओं में भी अहम भूमिका निभा चुका था, वह मारा जा चुका है।” आईडीएफ और इज़रायली सुरक्षा एजेंसी आईएसए ने बताया है कि, हम अभी सात अक्टूबर 2023 में हुए हमले में शामिल सभी आतंकियों को ढूंढ-ढूंढकर खत्म करने के अभियान को आगे भी जारी रखेंगे।

जानिए कौन था मुहम्मद इस्सा अल इस्सा

हमास का टॉप कमांडर मुहम्मद इस्सा अल इस्सा हमास के जनरल सिक्योरिटी काउंसिल का सदस्य, ट्रेनिंग हेडक्वार्टर का प्रमुख और अल-क़सम ब्रिगेड्स की मिलिट्री एकेडमी का सह-संस्थापक भी था, जहां वह कथित तौर पर हजारों आतंकियों को प्रशिक्षण देने और तकनीकी क्षमता विकसित करने में लगा हुआ था। अल-इस्सा के बारे में आईडीएफ ने बताया है कि उसने सीरिया और इराक में युद्ध की ट्रेनिंग ली थी और साल 2005 में सीरिया से गाजा आया था, जहां वह हमास के सैन्य संगठन का अहम हिस्सा बन गया था।

क्या थी 2023 में हुई नरसंहार की घटना

बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को ईरानी शासन समर्थित हमास आतंकवादियों ने यहूदियों पर होलोकॉस्ट के बाद से सबसे घातक हमला किया था, जिसमें 1,200 इज़रायलियों की हत्या की गई थी, यौन हिंसा की, कई परिवारों को ज़िंदा जला दिया गया था और 250 से ज़्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया गया था।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article