Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

चार लोगों को ले जा रहा दक्षिण कोरिया नेवी का गश्ती विमान पी-3 हुआ क्रैश

Saransh Kanaujia
2 Min Read

सियोल. दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, इसमें चार लोग सवार थे। यह हादसा दक्षिणी शहर पोहांग में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी पुष्टि दक्षिण कोरियाई नौसेना ने की है, जिसमें कहा गया कि यह एक पी-3 प्लेन था, जो गुरुवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, यह हादसा दक्षिण कोरिया के समय के अनुसार, दोपहर 1:50 बजे हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने पहाड़ों से धुआं निकलते देखा।

इस हादसे की तस्वीरें वेदर मॉनिटर नाम के एक्स हैंडल पर शेयर की गई हैं, जिसमें लिखा गया कि ‘चार लोगों के साथ एक नौसेना गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपातकालीन सेवाएं एक्टिवली दी जा रही हैं। जो फोटो सामने आए हैं, उनमें एक जगह पर धुआं उठता नजर आ रहा है। दमकल की गाड़िया मौके पर आग बुझाती दिख रही हैं। इसके पहले भी दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में पिछले साल विमान हादसे में करीब 179 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना को दक्षिण कोरिया की सबसे खराब विमान दुर्घटनाओं में से एक कहा गया, जिसमें केवल दो ही लोग जिंदा बचे थे।

साभार : न्यूज24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article