Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

गुजरात पुलिस ने 550 से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
3 Min Read

अहमदाबाद. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं,अब गुजरात पुलिस ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार को गुजरात में 550 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।बीते दिन गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद और सूरत में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 550 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा है, जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

कई टीमें शामिल

गुजरात में चल रहे इस सर्च ऑपरेशन में कई बड़ी एजेंसियां शामिल हैं। गुजरात की स्पेशल ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप (SOG), क्राइम ब्रांच, एंटी-ह्यूमिन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (PCB) और लोकल पुलिस टीमों ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया है।

सूरत से शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि पकड़ गए सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। उनके पास अवैध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बीती रात सभी एजेंसियों ने मिलकर सूरत में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई है।

SOG के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया

यह सभी लोग भारत में अवैध रूप से घुसे थे। फर्जी दस्तावेजों के साथ सूरत में रह रहे थे। अभी मामले की जांच चल रही है। छानबीन पूरी होने के बाद सभी को बांग्लादेश वापस छोड़ा जाएगा।

अहमदाबाद में छापेमारी

सूरत के बाद सभी एजेंसियों ने मिलकर अहमदाबाद में भी ऐसा ही ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन देर रात 3 बजे चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बांग्लादेश से आए 450 अवैध शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है।

गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

क्राइम ब्रांच के अधिकारी शरद सिंघल के अनुसार, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। इस आदेश में अवैध शरणार्थियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। क्राइम ब्रांच ने मामले में 2 FIR दर्ज की हैं। इससे पहले पुलिस ने 127 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था, जिनमें 77 लोगों को बांग्लादेश वापस भिजवा दिया गया है।

पूछताछ जारी

क्राइम ब्रांच के अफसर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी चंदोला इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहे हैं। पुलिस ने उसी इलाके में छापेमारी की। इस दौान 457 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article