पाकिस्तान ने एलओसी पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कुछ सख्त फैसले लिए हैं. इसका पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ा है. इस बीच एक अहम खबर आयी है. पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की. भारत ने इसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्च ऑपरेशन भी चला रखा है. आतंकियों की तलाश की जा रही है.

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के कुछ हिस्सों में फायरिंग की. भारत ने इसका करारा जवाब दिया है. अहम बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस बीच भारतीय सेना की प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी बॉर्डर का दौरा करेंगे. वे जल्द ही उधमपुर और श्रीनगर के लिए रवाना हो सकते हैं. उनकी यहां सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात होगी.

भारत के सख्त फैसलों से पाकिस्तान का उड़ा होश

भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है. इसकी वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान होगा. भारत ने अटारी बॉर्डर बंद करने का फैसला किया है. इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर भी प्रतिबंध लग गया है. भारत ने पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स हैंडल भारत में बैन कर दिया है.

भारत के फैसलों के बाद पाकिस्तान ने बंद किया एयर स्पेस

भारत के फैसलों के बाद पाकिस्तान ने भी कदम उठाया है. उसने भारत के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने बॉर्डर के पास सेना भी बढ़ा दी है. दूसरी ओर भारतीय सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल रखा है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *