आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली सशर्त अंतरिम जमानत

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने विधायक को राहत देते हुए 25,000 रुपये के बांड और इतनी ही राशि पर अग्रिम जमानत दे दी। बता दें कि खान पर जामिया नगर में दिल्ली पुलिस की टीम पर हमले का आरोप है।

ये है था मामला

दिल्ली पुलिस ने 10 फरवरी की घटना के संबंध में ओखला विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोप लगाया था कि उन्होंने हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी को हिरासत से भागने में मदद करते हुए भीड़ का नेतृत्व किया। पुलिस ने कहा कि कथित घटना तब हुई जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शबाज़ खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *