Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भूमध्‍य सागर में तैनाती के तहत आईएनएस त्रिकंद साइप्रस के लिमासोल पहुंचा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत-आईएनएस त्रिकंद, भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के दौरान 21 सितंबर 2025 को साइप्रस के दक्षिणी तट पर स्थित लिमासोल पहुंचा।

वहां पहुंचने पर पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त श्री मनीष और साइप्रस नौसेना के कमांडर, कमोडोर मिनास सोलोमोनिडेस से मुलाकात की।

बंदरगाह पर प्रवास के दौरान पेशेवर संवाद, योग और जहाज़ पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियां आयोजित हुईं। 23 सितंबर 2025  को जहाज पर आगंतुकों का भी स्‍वागत किया गया।

आईएनएस त्रिकंद के इस तटीय शहर पहुंचने से साइप्रस के साथ रक्षा और समुद्री सहयोग सुदृढ़ होगा और समुद्री सुरक्षा तथा क्षमता निर्माण पहल में बेहतर समन्वय स्‍थापित होगा। भारतीय नौसैनिक पोत के भ्रमण से दोनों देशों के लोगों के आपसी संपर्क और सांस्कृतिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। साथ ही भारत और साइप्रस की दीर्घकालिक मैत्री और साझा मूल्यों को  भी बल मिलेगा।

भारतीय पोत की साइप्रस की बंदरगाह यात्रा दोनों देशों के साझा रणनीतिक हितों और भूमध्यसागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के पारस्परिक संकल्प को दर्शाती है।

Related Post

Share This Article