दिल्ली के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है यह किसी से छिपा नहीं है : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेरा बूछ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों तक बूथ से मेरा काम रहा है। इंटरनेट मीडिया व नमो एप के के माध्यम से ढेर सारे सुझाव आए हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी की जीवंतता इसके जड़ों की ताकत है। जिन जड़ों से भाजपा का विस्तार हुआ है उसके मूल में सभी कार्यकर्ताओं ने जीवन मंत्र बनाया है वह है मेरा बूथ सबसे मजबूत।

हर बूथ पर तीन-चार पीढी के कार्यकर्ता-पीएम

दिल्ली के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की क्या ताकत है यह किसी से छिपा नहीं है। इस बार आपने दिल्ली के हजारों बूथ जीतें तब जाकर सभी सातों सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। मुझे विश्वास है कि दिल्ली में यह जो संगठन की ताकत है कि प्रत्येक बूथ पर तीन-चार पीढी के कार्यकर्ता हैं। यही शक्ति विधानसभा में भाजपा को प्रचंड विजयी दिलाएगी। मुझे विश्वास है कि अपने-अपने बूथ पर आप सभी जो मेहनत कर रहे हैं उसके चलते आप भारी विजयी प्राप्त करने वाले हैं। एक साथीदार के नाते पूरा देश जब दिल्ली के कार्यकर्ताओं की तरफ देख रहा है। पिछले सात दशक से दिल्ली के कार्यकर्ताओं को देखकर देश के अन्य कार्यकर्ता बहुत कुछ सीख सकता है।

‘हर बूथ पर 50 फीसदी से अधिक मतदान बढ़ाने की हो कोशिश’

चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं है। इससे प्रत्येक बूथ दो लक्ष्य तय कर सकता है। एक मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पिछले 10 वर्षों में जितना मतदान हुआ है उससे अधिक मतदान मेरे बूथ पर होगा। प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से अधिक मत कैसे मिले। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर रहने वाले सभी का दिल जीतना है। सिर्फ विजय नहीं 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत वाला बूथ बनाना है और ऐसी सरकार हमें बनानी है। मेरा विश्वास इसलिए भी बढ़ रहा है कि जहां भी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता जा रहे हैं वहां लोग उनका स्वागत कर रहे हैं, उनसे विकसित भारत की चर्चा कर रहे हैं। साथ ही आप ने आप-दा का जो संकट ढाहा है उसे लोग पहचान कह गए हैं।

पहले जो उन्हें आप वाले लगते थे उन्हें अब आप-दा वाले लग रहे हैं। खुल्लम-खुल्ला लोग उनके नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, उनके झूठ का नकाब उतार रहे हैं। उनसे सवाल पूछते हैं, वादे याद कराते हैं, दुर्दशा की याद करा रहे हैं। दिल्ली की जनता विशेषकर माताएं बहनें आज भाजपा को चुनाव जीताने के लिए खुद चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।

पीएम ने केजरीवाल पर बोला हमला

सड़कों पर देर रात तक काम कर रही हैं। भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता निकल पड़ी है। आप लोगों को पांच फरवरी को अधिक से अधिक जनता को मतदान केंद्र तक पहुंचाना है। ठंड कितनी भी अधिक क्यों न हो हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता बढ़ानी है। सबसे बड़ा लक्ष्य यहां भाजपा की सरकार बनानी है। आप पार्टी ने आप-दा से संकट में डाला हुआ है। आप-दा से दिल्ली को मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो सकेगा। पिछले 25 वर्षों से जो लोग जन्में हैं या 35-40 वर्ष के हैं उन्हें बर्बादी ही बर्बादी देखने को मिली है। उन्होंने आशा छोड़ दी है। दिल्ली को फिर से विश्वास दिलाने के लिए एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मैं जानता हूं कि दिल्ली का हर बूथ कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है। ऊर्जा से भरा है। मैं भी भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए बहुत उत्सुक है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *