Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारत में स्थित विदेशी दूतावासों ने भी उत्साहपूर्वक मनाई दीपावली

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली स्थित विदेशों के दूतावासों ने आज दिवाली समारोह का आयोजन किया और सांस्कृतिक सद्भावना के भावपूर्ण प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान भारत के लोगों को दीवापली की शुभकामनाएँ दी गईं। फ़िनलैंड, इज़राइल, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील, स्विट्ज़रलैंड और यूरोपीय संघ के दूतावासों ने इस अवसर को हर्षोल्लास और रंगों से भर दिया।

फ़िनलैंड दूतावास ने इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी, दोपहर के भोजन और नृत्य का आयोजन किया।  इज़राइली राजनयिकों ने दिवाली की खरीदारी की और पारंपरिक फूल और दीपक खरीदे। उन्होंने दूतावास में रंगोली का भी भव्‍य आयोजन किया और लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

स्विट्ज़रलैंड के दूतावास में भी दीवापली मनाइ्र गई और लोगों को शुभकामनाएं दी गई। इस बीच, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रियाई दूतावास और भारत में ब्राज़ील के राजदूत ने भी त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

दीपों का पर्व दीपावली बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। विश्व भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्‍योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा एकता और सद्भाव के सार्वभौमिक संदेश को दर्शाता है।

 SHABD, 20 अक्टूबर 2025

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

Related Post

Share This Article