पूर्व उपमुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसोदिया घर छोड़ने के समय कुर्सी भी साथ ले गए

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी (रवि नेगी) ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर बड़ा आरोप लगाया है। मौजूदा विधायक ने एमएलए दफ्तर का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मनीष सिसोदिया विधानसभा कैंप कार्यालय से एसी, टीवी, टेबल और कुर्सी चोरी करके ले गए हैं।

भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने अपने आधिकारिक एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी से पटपड़गंज के पूर्व विधायक मनीष सिसोदिया ने चुनाव से पहले ही अपना असली चेहरा दिखा दिया था। विधानसभा कैंप कार्यालय से जिसमें एसी, टीवी, टेबल, कुर्सी और पंखे जैसे सामान चुराए गए। विधायक रविंद्र नेगी ने आगे लिखा कि इनकी भ्रष्टाचार की हदें अब भी पार नहीं हुईं। अब ये अपनी असलियत और चोरी छिपाने की राजनीति में माहिर हो गए हैं। हम जनता के हक की रक्षा करेंगे और ऐसे भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेंगे। आगे कहा कि हम इस मामले में मनीष सिसोदिया को कानूनी नोटिस भेजने वाले हैं।

दिल्ली में करीब 26 साल बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा ने इस बार जीत दर्ज की। रविन्द्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को 28072 वोट से हरा दिया। दरअसल, पटपड़गंज विधानसभा सीट दिल्ली की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक थी। पिछली बार इस सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विधायक थे।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article