Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

गाजीपुर मुठभेड़ में दो शातिर गौ तस्कर घायल होकर गिरफ्तार, अवैध हथियार और गोवंश बरामद

Saransh Kanaujia
1 Min Read

लखनऊ. गाजीपुर में थाना जंगीपुर और बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गौ तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। नसरतपुर के पास गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक भाग निकला। पीछा करने पर भवरहा मोड़ पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बिरनो में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचा, कारतूस और गोवंश से भरा पिकअप वाहन बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

– शुभम वर्मा, सीओ कासिमाबाद

SHABD, September 15, 2025

 

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

Related Post

Share This Article