Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाया राजनितिक दल, लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

Saransh Kanaujia
2 Min Read

पटना. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज सीतामढ़ी से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ‘सनातनी राजनीति’ का शंखनाद किया है।सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मस्थली के दर्शन और पूजन के बाद, उन्होंने ‘गौ मतदाता संकल्प यात्रा’ की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि वह आगामी चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। ये प्रत्याशी ‘गौ भक्त’ होंगे।

गौ रक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा

शंकराचार्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। उन्होंने गौ रक्षा को आस्था का विषय होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति की आधारशिला भी बताया। उन्होंने सभी सनातनियों से अपील की कि वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने केंद्र सरकार पर गौ रक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से भी आग्रह किया कि वे उन राजनीतिक दलों का पर्दाफाश करें, जो गौ हत्यारों से चंदा लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने गौ रक्षा का संकल्प नहीं लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह पर भी तीखा हमला बोला।

SHABD, September 13, 2025

Related Post

Share This Article