Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारत के कई हिस्सों में फिर दिखे ड्रोन, होशियारपुर में हुए 5-7 धमाके

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत- पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे। सोमवार की रात करीब 9 बजे जम्मू कश्मीर के सांबा, पंजाब के जालंधर, पठानकोट और राजस्थान के बाड़मेर में ड्रोन नजर आए। सांबा और पाठनकोट में भारतीय एयर डिफेंस ने ड्रोन को मार गिराया। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में धमाके भी सुनाई दिए। पूरे जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया। भारतीय सेना ने रात 11:30 बजे बयान में कहा कि फिलहाल किसी दुश्मन के ड्रोन की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सोमवार शाम 5 बजे बात हुई। भारतीय सेना ने बताया कि DGMO की बातचीत में भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई (शनिवार) को शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है। पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DG ऑपरेशन, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, इसलिए आतंकी ठिकानों पर हमला किया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना सही समझा।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article