Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

पंजाब पुलिस ने तुर्की निवासी ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को 2 साथियों के साथ किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
3 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक नार्को-हवाला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन तुर्की में रहने वाला नवप्रीत सिंह उर्फ नव भुल्लर कर रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.10 किलोग्राम हेरोइन, 1.06 करोड़ रुपये की हवाला राशि, एक नकदी गिनने की मशीन, और एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

गुरदीप सिंह उर्फ साब उम्र 35 साल निवासी अमृतसर जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। दूसरे आरोपी की पहचान  प्रदीप शर्मा उम्र 29 साल निवासी बीकानेर के तौर पर हुई है जो कपड़े का दुकानदार है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी की पहचान मनी शर्मा उम्र 36 साल निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है।

डीजीपी ने दी जानकारी

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदीप सिंह, नव भुल्लर के निर्देश पर अमृतसर में यह गिरोह संचालित था जो नशे की खेप की आपूर्ति और हवाला राशि के लेन-देन में शामिल था। नव भुल्लर पहले से ही विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा नशा तस्करी और हवाला मामलों में वांछित है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सीआईए-1 के प्रभारी अमोलकदीप सिंह की टीम ने गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों, प्रदीप शर्मा और मनी शर्मा, के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में हिरासत में लिया गया। दोनों पर 5-5 लाख रुपये की ड्रग मनी डिलीवरी का आरोप है। इस मामले में अमृतसर के छावनी थाने में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article