बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने की 3 पुलिसकर्मियों की हत्या

क्वेटा. पाकिस्तान इन दोनों अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के बीच बहुत बुरा फंस गया है। बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से पंगा लेने के चलते पाकिस्तान को आए दिन आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है। ताजा मामले में बलूचिस्तान प्रांत में फिर कुछ हथियारबंद नकाबपोश लोगों ने पुलिस के गश्ती वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना ने पाकिस्तान को फिर एक झटका दिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के सरीआब इलाके में घटी। इस हमले में एक पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी मारे गए तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी एक चाय की दुकान के पास अपनी वैन में बैठे थे, तभी उन पर हमला हुआ। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खुदा बख्श ने कहा, ‘‘ दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ हथियारबंद नकाबपोश लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। ’’

बलूचिस्तान में आए दिन हो रहे हमले

बलूचिस्तान में आए दिन कोई न कोई हमला हो रहा है। अभी एक दिन पहले ही नोश्की क्षेत्र में बंदूक हमले में सेना के फ्रंटियर कोर के एक सैनिक की मौत हो गई थी। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों पर गुरिल्ला शैली के हमले आम बात हो गई है। पाकिस्तान के बलूच विद्रोही समूह अक्सर इस तेल और खनिज समृद्ध प्रांत में सुरक्षाकर्मियों, सरकारी परियोजनाओं और 60 अरब अमेरिकी डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं को निशाना बनाकर हमले करते रहते हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *