चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत का जश्‍न मना रहे लोगों से दरोगा ने छीना तिरंगा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 सालों बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमा लिया है। भारत की जीत का जश्‍न उत्‍तर प्रदेश के भी कई जिलों में जमकर मनाया गया। इस बीच, सहारनपुर में जीत के जश्‍न के बीच बवाल हो गया। घंटाघर पुलिस चौकी में जश्‍न मना रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

इस बीच, एक दरोगा ने युवक से तिरंगा छीन लिया और उसे फटकार लगाई। आरोप है कि दरोगा ने तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ा और भीड़ को हटाने की कोशिश की। गलत तरीके से तिरंगा पकड़ने को लेकर गुस्साई भीड़ ने दरोगा से धक्का-मुक्की की। हालत बिगड़ते देख दरोगा ने पुलिस चौकी के भीतर छिपकर अपनी जान बचाई।

तीन थानों की पुलिस पहुंची

इसके बाद लोगों ने घंटाघर चौकी को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जानकारी मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को तितर बितर कराया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article