पूर्व सीजेआई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील राकेश किशोर पर कोर्ट परिसर में चप्पल से किया हमला

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर. गवई पर जूता फेंकने के आरोपी वकील राकेश किशोर पर ही चप्पल से हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब राकेश किशोर कोर्ट परिसर में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह धार्मिक नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकील राकेश किशोर पर अचानक चप्पल से हमला किया गया। हमलावर को भी वकील बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान राकेश किशोर धार्मिक नारे लगाते हुए देखे गए।

इस मामले में शाहदरा बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि उन्हें हमले को लेकर अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि हमला करने वाला व्यक्ति भी एक वकील है।

तत्कालीन सीजेआई पर जूता उछालने की कोशिश कर चुके हैं वकील राकेश किशोर 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील राकेश किशोर ने तत्कालीन सीजेआई गवई पर जूता उछालने की कोशिश की थी। हालांकि, यह जूता उन तक नहीं पहुंचा था। वकील ने जब डाइस की ओर बढ़ने की कोशिश की थी तो सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए थे और उन्हें कोर्ट रूम से बाहर ले गए थे। जब वकील को ले जाया जा रहा था तो उन्हें यह कहते सुना गया था- ‘सनातन का अपमान नहीं सहेंगे’। वह कथित तौर पर भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना पर पिछले दिनों सीजेआई की टिप्पणी से नाखुश थे।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article