सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान का भी बलिदान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें 31 नक्सलियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं। बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवानों का बलिदान भी हो चुका है।

सुबह से जारी है मुठभेड़

डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने की पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

संयुक्त सुरक्षा बल को किया गया था रवाना

  • नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।
  • नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है।
  • एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।
  • कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं।

इनकी संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *