पहलगाम जम्मू-कश्मीर मे हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के लिए श्रंद्धाजलि सभा हुई आयोजित

Saransh Kanaujia
2 Min Read

कानपुर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुई आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं मृतकों में कानपुर के महाराजपुर निवासी शुभम द्विवेदी भी हैं । व्यापार मंडल कर्रही विश्व बैंक बर्रा के संरक्षक संजय सिंह की अगुवाई में आज सभी मृतकों के लिए और जिसमें कानपुर नगर के व्यापारी शुभम त्रिवेदी भी शामिल हैं एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई क्षेत्र के व्यापारियों ने सांकेतिक बाजार बंद भी किया और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहां कि यह हमला बेहद कायराना और अमानवीय है जिस तरह से मासूम लोगों की धर्म पूछ कर जान ली गई यह तो न केवल मानवता के खिलाफ बल्कि भारत देश की एकता पर भी हमला है।  उपरोक्त अवसर पर कला मंच संस्था कानपुर दक्षिण के सचिव पीयूष मिश्रा ने माननीय प्रधानमंत्री जी को अपनी और व्यापार मंडल कर्रही  की ओर से एक प्रार्थना पत्र रूपी ज्ञापन श्रंद्धाजलि सभा में सम्मिलित वार्ड 70 पार्षद संतोष साहू जी को सौंपते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचने की बात कही जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की और आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की प्रार्थना करी। डॉ अखिलेश बाजपेई पार्षद वार्ड 77 ने भी अपनी ओर से आकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपरोक्त अवसर पर संयोजक पंडित अरविंद पांडे, चैयरमेन कल्लन सिंह ,अध्यक्ष अर्चना मिश्रा,संजय मिश्रा, डॉ दिवाकर प्रजापति, वंदना सचान, श्याम गुप्ता, पंकज शुक्ला, श्रवण अग्निहोत्री एवं अन्य सम्मानित व्यापारी और आम जनमानस लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Share This Article