निर्मला सीतारमण ने एडीबी चीफ से मिलकर पाकिस्तान को फंडिंग रोकने का किया अनुरोध

Saransh Kanaujia
4 Min Read

मुंबई. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय फंडिंग कम करवाने की रणनीति बना रहा है। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के प्रमुख से मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्मला सीतारमण ने ADB के डायरेक्टर मसाटो कांडा से मुलाकात कर पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद घटाने की मांग की है। इसके साथ ही निर्मला ने इटली के वित्त मंत्री से मुलाकात जियानकार्लो जियोर्जेटी से मिलकर पाकिस्तान के फंड रोकने की बात की है।

पाकिस्तान को FATF ग्रे लिस्ट में भेजने की रणनीति बना रहा भारत

पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में भेजने के लिए भारत यूरोपीय देशों के साथ मुलाकात कर रहा है। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान को मिलने वाला पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहा है। इससे पहले भारत पाक के साथ व्यापार रोकने, एयरोस्पेस बैन करने, वीजा निलंबित करने और सिंधु जल समझौता रद्द करने जैसे कड़े फैसले ले चुका है।

IMF के बोर्ड में परमेश्वरन अय्यर को अस्थायी डायरेक्टर बनाया

भारत ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के बोर्ड में परमेश्वरन अय्यर को अस्थायी डायरेक्टर नॉमिनेट किया है। परमेश्वरन 9 मई को होने वाले IMF की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डिप्लोमेटिक लिहाज से शुक्रवार को होने वाली मीटिंग भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि…

  • क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान को 3 बिलियन डॉलर (करीब ₹11,000 करोड़) के नए लोन पर विचार होगा।
  • पाकिस्तान के लिए जारी 7 अरब डॉलर (करीब 59 हजार करोड़ रुपए) के राहत पैकेज की पहली समीक्षा भी करनी है।

पाकिस्तान को दिए जाने वाले फंड पर दोबारा विचार करने कहा

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की 9 मई को अहम बैठक होनी है। भारत ने पाकिस्तान को दिए जाने वाले 1.3 बिलियन डॉलर के ऋणों पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस पर दोबारा विचार किया जाए, क्योंकि पाकिस्तान को मिलने वाला पैसा आतंक को बढ़ावा देने में इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि IMF ने भारत के अनुरोध को मानने से इंकार कर दिया है। वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को पाकिस्तान को दिए जा रहे लोन का रिव्यू करेगा। इसी वजह से भारत सरकार सुब्रमण्यम को पद से हटाने का फैसला हैरान करने वाला है। सरकार ने अभी तक उनके स्थान पर किसी का नाम फाइनल नहीं किया है। जून के अंत में रिटायर हो रहे वित्त सचिव अजय सेठ का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी में भारत

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह आईएमएफ समेत ग्लोबल मल्टीलेटरल एजेंसियों (वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक) से पाकिस्तान को दिए गए फंड और लोन पर पुनर्विचार करने के लिए कहेगा। क्योंकि भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी राज्य को कूटनीतिक रूप से घेरना चाहता है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article