Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

अफगानिस्तान में आया भूकंप, भारत तक महसूस किया गया असर

Saransh Kanaujia
2 Min Read

काबुल. रविवार की देर रात भूकंप के झटके महसूस होने से लोग सहम गए। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में ये झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से तकरीबन 23 किलोमीटर दूर था। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। भारत में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नागालैंड और एमपी में भी आया था भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी के मुताबिक, इसके पहले रविवार की रात 10:49 बजे नागालैंड में भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.9 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। रविवार को ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। ये झटके भी बेहद मामूली थे और कई लोगों को इसका पता तक नहीं चला। लेकिन अभी देर रात आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article