Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद और लाहौर को घोषित किया नो फ्लाई जोन, कई उड़ानें रद्द

Saransh Kanaujia
3 Min Read

इस्लामाबाद. पहलगाम में आतंकी हमला और मासूम लोगों का कत्लेआम करने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान को अब भारत के डर लग रहा है। पाकिस्तान के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। खौफ के माहौल के बीच अब पाकिस्तान की सरकार ने अपनी रक्षा करने के लिए बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपने दो अहम शहरों इस्लामाबाद और लाहौर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।

2 मई तक नहीं उड़ सकेंगे विमान

पाकिस्तान से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है। इसके मुताबिक अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा। बता दें कि इस्लामाबाद और लाहौर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा जरूरी शहरों में से एक हैं।

24 से 36 घंटे में हो सकता है हमला- पाक मंत्री

भारत से डर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार देर रात करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। तरार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। तरार ने गुहार लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में हमने हमेशा इसकी निंदा की है।

गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए विमान रद्द

पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान एयरलाइंस यानी PIA ने स्कार्दू और गिलगित के लिए निर्धारित सभी 10 उड़ानों को रद्द कर दिया है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया है कि वर्तमान में क्षेत्रीय स्थिति के बीच सुरक्षा कारणों के कारण इन उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

LoC पर फायरिंग

पाकिस्तान की सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीते दिन पीएम मोदी ने रक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की थी और सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए खुली छूट देने की बात कही थी।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article