जापान के उत्तरी क्षेत्र में आया 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Saransh Kanaujia
3 Min Read

टोक्यो. रविवार शाम उत्तरी जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद कई और झटके महसूस किए गए. जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक, इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप इवाते प्रीफेक्चर (Iwate Prefecture) के तट से सागर में लगभग 10 किमी की गहराई पर आया. अब तक किसी नुकसान या क्षेत्र में मौजूद दो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी गड़बड़ी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

बुलेट ट्रेनें देरी से चलीं

NHK की रिपोर्ट के अनुसार, इवाते प्रीफेक्चर के ओफुनातो शहर और ओमिनातो बंदरगाह (में लगभग 10 सेंटीमीटर (4 इंच) ऊंची सुनामी की लहरें दर्ज की गईं. भूकंप के कारण इस क्षेत्र में चलने वाली बुलेट ट्रेनें कुछ समय के लिए देरी से चलीं, यह जानकारी JR East रेलवे ऑपरेटर ने दी. कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित हुई.

जापान में भूकंप क्यों आते हैं

जापान दुनिया के उन देशों में से एक है, जां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. यह वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिससे बार-बार भूकंप आते हैं.

इसी क्षेत्र में मार्च 2011 में भयंकर भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और बड़े सतबाही हुई थी. हालांकि इस बार अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article