भाजपा के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली. दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। ब्रह्म सिंह तंवर के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया और तंवर के आप में शामिल होने पर स्वागत किया है।

तीन बार के भाजपा विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर के आप पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर जी दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा चेहरा हैं। ये बीजेपी से 3 बार विधायक रह चुके हैं। आज ये दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

आगे कहा कि आज बीजेपी के बड़े नेता और तीन बार के विधायक और तीन बार पार्षद रहे ब्रह्म सिंह तंवर जी अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सिंह तंवर जी के साथ दिल्ली देहात और दक्षिणी दिल्ली के कई और समाजिक लोग भी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *