पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने फेंका पानी

नई दिल्ली. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। इसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। इसका बदला दिल्ली की जनता लेगी और भाजपा को जीरो सीट देगी। वहीं, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां निकालते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने उन पर हमला किया है। कुछ दिन पहले नांगलोई और छतरपुर में भी ऐसी हरकत हुई थी।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *