लम्बी बीमारी के बाद नांदेड़ से कांग्रेस सांसद वसंत चव्हाण का निधन

Saransh Kanaujia
2 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण (Vasantrao Chavan) का सोमवार सुबह निधन हो गया। पिछले कई महीनों से वो बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद में स्थित क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने लंबे समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद सोमवार को उनका देहांत हो गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा।

निर्दलीय नेता के तौर पर लड़ा था पहला विधानसभा चुनाव

वसंत चव्हाण पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने ये चुनाव निर्दलीय नेता के तौर पर लड़ा था। इसके बाद उनकी राजनीतिक ग्राफ ऊपर चढ़ता गया। वह सितंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी का दामन थामने से पहले मई में ही उन्हें लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें नायगांव सीट से जीत मिली थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में नांदेड लोकसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article