जॉर्डन में इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने हमलावर को किया ढेर

अम्मान. जॉर्डन के अधिकारियों ने इजरायली दूतावास के पास पुलिस दल पर गोलीबारी करने के आरोपी को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि मारे गए आरोपी ने इजरायली दूतावास के पास गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के जॉर्डन की राजधानी अम्मान के रबियाह इलाके में हुई। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जॉर्डन के सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए थे।

जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति क्षेत्र में गोलीबारी कर रहा था, सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर हमलावर का पीछा किया। बयान में कहा गया, ‘‘हमलावर का पीछा करने के बाद कुछ दूर जाकर उसको घेर लिया गया, जिसके बाद उसने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर मारा गया।’’ हमलावर की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दूतावास के अधिकारियों पर गोलीबारी करने की कोई वजह भी अब तक समझ नहीं आई है। बता दें कि पहले इजरायल और जॉर्डन के बीच 1994 में शांति समझौता हुआ था, लेकिन हमास के साथ युद्ध और लेबनान में इजरायली हमले के बाद से दोनों देशों के बीच काफी तनाव है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *