भाजपा ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने की मांग

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने आयोग को यह पत्र लिखा है। मोहन लाल बडोली ने पत्र में लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 28 सितंबर (शनिवार) और 29 सितंबर (रविवार) है, इसलिए प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को वोटिंग होने के कारण सभी सरकारी एवं निजी संस्थान बंद रहेंगे और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। ऐसे में लोग 30 सितंबर को एक दिन का अवकाश लेकर दिनांक पांच दिन के अवकाश पर बाहर जा सकते हैं और मतदान प्रतिशत में भारी कमी आएगी। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘इसके अलावा 2 अक्टूबर को आसोज की अमावस्या होने के कारण बीकानेर जिला की नोखा तहसील के मुकाम गांव में हर वर्ष की तरह लगने वाले मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा के बिश्नोई समाज के अधिकांश लोग 1 अक्टूबर को ही बीकानेर के लिए रवाना होंगे। जिसके चलते भी मतदान में कमी आएगी।’

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *