भारत ने न्यूजीलैंड को दिया टेस्ट मैच जीतने के लिए सिर्फ 107 रन का टारगेट

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए 107 रन का टारगेट मिला है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को भारत दूसरी पारी में 462 रन पर ऑलआउट हो गया। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय से 20 मिनट पहले समाप्त कर दिया गया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में केवल 4 बॉल फेंके गए थे, तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। कीवी टीम का स्कोर 0/0 है।

इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 46 रन पर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत की ओर से दूसरी पारी में सरफराज खान 150, ऋषभ पंत 99, विराट कोहली 70, रोहित शर्मा 52 और यशस्वी जायसवाल 35 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओरुर्के और मैट हेनरी ने 3-3 विकेट झटके। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिए। टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *