हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक मां के साथ होंगी भाजपा में शामिल

चंडीगढ़. लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह पार्टी छोड़कर बुधवार को बीजेपी में शामिल हो रही हैं। किरण चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी उनके साथ बीजेपी में शामिल होंगी।

किरण चौधरी ने क्या कहा?
किरण चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। हरियाणा के जनक चौ. बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी! दरअसल हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *