सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी प्रत्याशी सहित 7 के नाम किये घोषित

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में सपा ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार और एक सीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी लिए खाली छोड़ दी है. सपा ने भदोही सीट टीएमसी के लिए खाली छोड़ी है, इसके साथ ही सपा ने नगीना सीट से भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

सपा ने अपनी चौथी लिस्ट में बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिकी, लालगंज से दरोगा सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही सपा ने भदोही सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए खाली छोड़ दी है.

सपा ने अपनी लिस्ट में अपने नारे पीडीए पर भी फोकस दिया है और उन्होंने जातिगत समीकरण पर भी साधा है. जहां सपा ने मेरठ, बिजनौर, नगीना, हाथरस और लालगंज से दलित उम्मीदवार उतारे हैं तो वहीं अलीगढ़ लोकसभा सीट से जाट प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. यूपी में अब तक सपा ने 37 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बाकी सीटों पर भी सपा जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी.

साल 2019 के चुनाव में सपा का बसपा और रालोद के साथ गठबंधन था. इस चुनाव में सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में सपा दो सीटों पर हार गई थी. अब इस चुनाव में सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ रही है.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article