दिल्ली पुलिस में आईएसआईएस आतंकवादी रिजवान को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने रिजवान नाम के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। रिजवान ISIS मॉड्यूल का आतंकी। वह दिल्ली के दरियागंज का रहनेवाला है। माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था रिजवान

जानकारी के मुताबिक रिजवान ISIS पुणे मॉड्यूल से जुड़ा था। रिजवान और इसके कुछ साथियों पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। स्पेशल सेल ने कुछ आतंकियों की गिरफ्तारी पहले की थी। रिजवान कई सालों से फरार चल रहा था। स्पेशल सेल ने पुरानी दिल्ली दरियागंज के पास से इसे गिरफ्तार किया है और कुछ हथियार भी बरामद किया है, जिसमें पिस्टल शामिल है।

दिल्ली के वीआईपी इलाकों की रेकी

दिल्ली के कुछ वीआईपी इलाकों की रिजवान ने रेकी की थी। शक ये है कि वह 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले उसे स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल के आतंकी शाहनवाज के साथ मोहम्मद अरशद वारसी और रिजवान नाम के संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया था। इस मॉड्यूल का एक दूसरा संदिग्ध आतंकी रिजवान फरार चल रहा था, जिसपर एनआईए ने 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। उसी रिजवान को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनआईए ने आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में 7 लोगों को पकड़ा था। इस दौरान तीन आतंकी फरार हो गए थे।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article