नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों में भाजपा हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार सरकार बना रही है। इस पर पूरे हरियाणा में भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं। वहीं, भाजपा की इस जीत पर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ताजा बयान भी सामने आया है।

नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कहा कि मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और इस जीत का पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा ने यह तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं, प्रदेश के लाखों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जीत मिली है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों का दिल से धन्यवाद का करता हूं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *