जेठ व ननदोई ने बलात्कार करने पर मदद की जगह दिया तीन तलाक

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. मेरठ के लिसाड़ीगेट की विवाहिता से जेठ व ननदोई ने दुष्कर्म किया। पति के काम पर जाने बाद दोनों बेटों के स्कूल चले गए थे। पति से शिकायत करने पर उल्टा बेल्ट से पीटा गया और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी पहुंच कर प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब सत्रह साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके रिश्ते के ननदोई व जेठ शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखते हैं। बीते 27 जनवरी को जब उसका पति काम और दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे, उसी दौरान उसके जेठ व ननदोई घर में आ गए। अश्लील हरकते करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसकी शिकायत जब पति से की तो उन्होंने भी आरोपियोें की तरफदारी की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण कहना है कि इस मामले में  सीओ कोतवाली जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article