संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पर चल सकता है बुलडोजर

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. यूपी की संभल सीट से समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर रहमान बर्क की मुसीबत बढ़ सकती है. बगैर नक्शा पास कराए मकान बनाने के मामले में बर्क अपने पक्ष में कोई साक्ष्य नहीं दे सके हैं. इतना ही नहीं अपने नाम मकान होने का भी उन्होंने साक्ष्य नहीं दिया है. साथ ही निर्माण पुराना होने का भी साक्ष्य नहीं दिया है. इसकी जांच के लिए एसडीएम ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है.

निर्माण जांच के लिए गठित कमेटी 22 मार्च को एसडीएम सदर वदना मिश्रा को रिपोर्ट देगी. इसके बाद जुर्माना या निर्माण पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी. सांसद जियाउर रहमान बर्क पर पहले ही जुर्माना लग चुका है. बता दें कि बीते साल सपा सांसद बर्क को निर्माणाधीन मकान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था.

दीपा सराय में मकान बनवा रहे थे सपा सांसद

सपा सांसद संभल के दीपा सराय में मकान बनवा रहे थे. ये उनका पुश्तैनी मकान था, जिसे तुड़वाकर बीते दो साल से निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी को लेकर संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने 5 दिसंबर को नोटिस जारी किया था. इसमें सांसद से उनके द्वारा बनवाये जा रहे नवनिर्माण मकान का नक्शा मांगा गया.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article