योगी आदित्यनाथ ने की शबनम की हत्या पर उसकी मां को 5 लाख देने की घोषणा

लखनऊ. आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में एक दिन पूर्व किशोरी की चाकू से हत्या के मामले की घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व चाकू से मारकर युवती शबनम राजभर ( 21) की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतका के परिजनों को पांच लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत की है। पांच लाख रूपए की धनराशि जिला प्रशासन के माध्यम से मृतका शबनम की मां को दिया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के बारे में जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह सहायता राशि दी जाएगी।

एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए जिले के एसपी अनुराग आर्य ने किशोरी की हत्या के मामले में एक आरोपी शुभम गौतम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार आरोपी नवनीत सिंह उर्फ गांगुली की तलाश की जा रही है। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने इस घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन भी किया है। इसके साथ ही फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। इस बारे में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि मृतका नवनीत सिंह से बात करती थी। आरोपी मृतका को भगाकर शादी भी करना चाहता था पर बात नहीं बनी। जिस कारण आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *