हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर दागी मिसाइलें, अमेरिका ने की नाकाम

Saransh Kanaujia
3 Min Read

गाजा. इजरायल और हमास की जंग का आज 14वां दिन है। इजरायल लगातार गाजा पर एयरस्ट्राइक कर रहा है। इस दौरान इजरायल ने गाजा में मौजूद सबसे पुरानी ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर हमला किया है। इसमें अब तक करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कई शव अब भी मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। गाजा का ये चर्च करीब 900 साल पुराना था। इसे 1150 के दशक में बनाए गया था। जंग के बीच में इस चर्च के अंदर कई मुस्लिमों और ईसाइयों ने पनाह ले रखी थी।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि लाल सागर में तैनात अमेरिकी वॉरशिप USS कार्नी ने 3 मिसाइलों को रोका है। पेंटागन ने बताया कि यमन से हूती विद्रोहियों ने 3 मिसाइलों और कई ड्रोन लॉन्च किए थे। ये यमन से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहे थे, जिससे आशंका जताई गई कि हूती विद्रोही इजरायल पर हमला करने की फिराक में थे। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने गुरुवार रात को व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमास और पुतिन में कॉमन बात ये है कि वो दोनों अपने पड़ोस में मौजूद लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

बाइडेन ने कहा कि अगर अमेरिका पीछे हट गया और हमलावर सफल हो गए, तो दूसरे लोग भी आगे चलकर ऐसी कोशिश कर सकते हैं, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। बाइडेन ने कहा- हमास दुनिया में बुराई फैलाना चाहता है। इस वक्त मेरे लिए सबसे जरूरी काम बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को आजाद करवाना है। उन्होंने कहा- अमेरिकी लीडरशिप ने ही इस दुनिया को बांधे रखा है। अमेरिका के सहयोगी ही अमेरिका को सुरक्षित रखते हैं। अमेरिका वैल्यूज ही हमें एक ऐसा पार्टनर बनाती हैं, जिसके साथ पूरी दुनिया काम करना चाहती है। मैं संसद में इजरायल और यूक्रेन की मदद के लिए अपील करूंगा।

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सैनिकों से कहा- हम जल्द ही आपको हमास के कब्जे वाले फिलिस्तीन में घुसने का आदेश देंगे। आप अभी गाजा को सिर्फ दूर से देख रहे हैं, पर जल्द ही आप इसे अंदर से देखेंगे। दूसरी तरफ, PM नेतन्याहू ने गाजा बॉर्डर के पास तैनात गोलानी सैनिकों से मिलकर कहा- इजरायल जंग जीतने के रास्ते पर है। पूरा इजरायल सेना के साथ है और हम अपने दुश्मनों पर लगातार हमले करते रहेंगे जिससे हम जीत हासिल कर सकेंगे।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article