सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में मचाई तबाही

ताइपे. सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान, हांगकांग, फिलीपींस और दक्षिण चीन में बुनियादी ढाँचे को तबाह करके तबाही मचाई हुई है। टाइफून रागासा के कारण ताइवान में 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह ताइवान के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तबाही मचा रहा है। फिलीपींस में चार लोगों की जान चली गई।

दक्षिणी चीन में भी जनजीवन ठप हो गया। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में, टाइफून रागासा के निकट आने पर कक्षाएं, उत्पादन, सार्वजनिक परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियाँ स्थगित कर दी गईं। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस टाइफून से तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। रागासा धीरे-धीरे हांगकांग से दूर जा रहा है, लेकिन शहर में तूफ़ानी हवाओं का कहर जारी है।

SHABD, September 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *