फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे

Saransh Kanaujia
2 Min Read

जम्मू. हिंदी सिनेमा के किंग खान और सुपरस्टार शाह रुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बड़े पर्दे पर अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ही रोमांस के नाम से मशहूर हैं शाहरुख खान।

डंकी की रिलीज से पहले किंग खान पहुंचे माता वैष्णो देवी मंदिर

इसी बीच अपनी नई फिल्म डंकी (Shahrukh Khan Dunki Movie) की रिलीज से पहले किंग खान माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी जवान फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। इससे पहले इनकी दो फिल्म ‘पठान और जवान’ भी बॉक्सऑफिस पर कमाल की कमाई की। साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए थे।

21 दिसंबर को सिनेमाघरों में शाहरुख की फिल्म होगी रिलीज

अब रोमांस किंग अपनी नई फिल्म की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Director Rajkumar Hirani) के निर्देशन में 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खबरों के मुताबिक शाहरुख की अपकमिंग फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है। ये साल किंग खान के लिए कमाल को गुजरा है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article