ज़ी सिनेमा पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ के साथ सजेगी ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट की जबर्दस्त रात

Saransh Kanaujia
3 Min Read

बागी 4 फिल्म पोस्टर

मुंबई, मार्च 2026: इस मार्च, तैयार हो जाइए धमाकेदार मनोरंजन की एक शानदार रात के लिए, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 प्रीमियर हो रही है ज़ी सिनेमा पर शनिवार, 14 मार्च, रात 8 बजे! दमदार एक्शन और दिलचस्प कहानी के लिए पहचानी जाने वाली बागी फ्रेंचाइजी इस बार अपने सबसे जोरदार और भव्य चैप्टर के साथ लौट रही है, जो पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और असरदार है।

मशहूर डायरेक्टर ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन के पॉवरहाउस टाइगर श्रॉफ और वेटरन एक्टर संजय दत्त आमने-सामने नजर आते हैं। फिल्म का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है, जहाँ साँसें रोक देने वाले एक्शन सीक्वेंस, टकराव से भरे ड्रामेटिक पल और हिम्मत एवं बदले की कहानी लगातार रोमांच बढ़ाती है। इनके साथ टैलेंटेड सोनम बाजवा और करिश्माई हरनाज़ संधू भी अहम् भूमिकाओं में दिखाई देंगी। वहीं, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे असरदार कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और भी धार देने का काम करती है। जोरदार मास एक्शन और दिल से जुड़ी कहानी का यह संगम ‘बागी 4’ को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनाता है, जो शुरू से अंत तक दर्शकों को बाँधे रखता है।

मनोरंजन समाचार: Matribhumi Samachar – Entertainment Section

फिल्म के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर ए. हर्षा कहते हैं, “बागी 4 में जबरदस्त एक्शन और बेहद रॉ मोमेंट्स शामिल हैं। इसके केंद्र में एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे हालात उसकी हद तक धकेल देते हैं। यह दर्द, रिश्तों और उन फैसलों की कहानी है, जो हम तब लेते हैं, जब हमारी सबसे कीमती चीज दाँव पर लगी होती है। फिल्म का एक्शन बहुत असरदार है, लेकिन उसकी जड़ में एहसास है और मुझे भरोसा है कि दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे।”

बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला के बैनर- नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है।

लेटेस्ट अपडेट्स: Tiger Shroff Movie Updates

फिल्म की कहानी के केंद्र में रणवीर प्रताप सिंह उर्फ रॉनी और ओलिविया की दिलकश प्रेम कहानी है। रॉनी एक बहादुर नेवी ऑफिसर है। जब बेरहम विलेन चाको से ओलिविया की जान खतरे में पड़ जाती है, तब रॉनी अपने प्यार की हिफाज़त के लिए आगे आता है। इसके बाद शुरू होता है एक ऐसा सफर, जिसमें जोरदार एक्शन, जबर्दस्त टकराव और दिल को छू लेने वाले पल लगातार सामने आते हैं, जहाँ रॉनी हर मुश्किल से भिड़ते हुए उस लड़की को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ता है, जिसे वह सबसे ज्यादा चाहता है।

तो तैयार हो जाइए एक ऐसी शाम के लिए, जहाँ एक्शन, ड्रामा और इमोशन का जोरदार संगम देखने को मिलेगा। देखना न भूलिए ‘बागी 4’ का टेलीविज़न प्रीमियर, शनिवार 14 मार्च को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

फिल्म रिव्यु: Baaghi 4 Movie Review & Box Office

Featured Article

Related Post

Share This Article