नेपाल में आये भूकंप में हुई 154 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

काठमांडू. नेपाल (Nepal Earthquake News) में शुक्रवार की देर रात धरती अचानक कांप उठी और फिर भूकंप से चारों ओर हाहाकार मच गया है. नेपाल में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. उत्तर-पश्चिमी नेपाल के जिलों में जोरदार भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब तक इस तबाही में 154 लोगों की मौत हो चुकी है और 140 से अधिक घायल हो गए, जबकि बचाव दल पहाड़ी गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि कई इमारतें भी ढह गई हैं और मलबे में सैकड़ों लोग दबे हो सकते हैं. इस भूकंप से जाजरकोट और रुकुम में बड़ी तबाही हुई है.

नेपाल में आई भूकंप की तबाही पर खुद नेपाल के प्रधानमंत्री नजर रख रहे हैं. पीएमओ ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11:47 बजे जजरकोट के रामीडांडा में भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी 3 सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत के लिए तैनात किया है. बता दें कि नेपाल में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. भूकंप की तबाही में फंसे लोगों को अब एयरलिफ्ट करने की तैयारी हो रही है.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article