रिहा हुए बंधकों का आरोप, हमास ने बच्चों को मोटरसाइकिल के एग्जॉस्ट से जलाया

गाजा. हमास की कैद से रिहा किए गए बच्चों ने दावा किया है कि आतंकियों ने उनकी पहचान करने के लिए उनके पैर जलाए। इसके लिए मोटरसाइकिल के एग्जॉस्ट का इस्तेमाल किया गया। सभी बच्चों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और उनके पैर जलते हुए एग्जॉस्ट पर रखे गए। इजराइली मीडिया हाउस यरूशलम पोस्ट के मुताबिक 12 साल के यागिल और 16 साल के याकोव ने रिहाई के बाद ये बातें अपने परिवार वालों को बताई।

उनके अंकल यानिव ने ये भी बताया की हमास ने ड्रग्स का इस्तेमाल कर उन्हें बार-बार एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया। इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने दोनों बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा की हमास के लड़ाके राक्षस हैं उन्हें खत्म करना ही होगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमास ने 7वें बैच में 40 साल की अमित सौंसना को आजाद किया। सौंसना किबुत्ज कफार अज्जा में रहती हैं। 7 अक्टूबर को हमास हमले के दौरान सौंसना ने अपने परिवार से बात की थी। उन्हें बताया था कि घर के बाहर आतंकी हैं। ये बोलने के बाद घर में गोलीबारी होने लगी। घरवाले नहीं जानते थे कि सौंसना को क्या हुआ है। 29 अक्टूबर को सेना ने जानकारी दी कि हमास ने उन्हें बंधक बना लिया है।

सीजफायर के बीच 1,132 ट्रक मदद लेकर गाजा पहुंचे
24 नवंबर को शुरू हुए सीजफायर के बीच गाजा में 1.132 ट्रक मदद लेकर गाजा पहुंचे हैं। यह जानकारी फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (PRCS) ने दी। PRCS के मुताबिक, सीजपायर के दौरान हर दिन जरूरत का सामान लिए 220 ट्रकों ने गाजा में एंट्री ली। जंग के पहले यहां 500 ट्रक मदद लेकर पहुंचते थे। वहीं, मदद पहुंचाने वाली कई एजेंसी का कहना है कि गाजा में हर दिन 200 से ज्यादा ट्रक मदद लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन ये मदद वहां रह रहे लोगों के लिए काफी नहीं है।

इजराइल-हमास के बीच हफ्तेभर के सीजफायर के बाद फिर जंग शुरू हो गई है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक गाजा में IDF ने बमबारी शुरू कर दी है। वहीं इजराइल के होलित इलाके में रॉकेट अलर्ट जारी किया गया है। IDF ने हमास पर सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। कतरी मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक कई इजराइली शहरों पर सुबह इस्लामिक जिहाद के मिलिट्री विंग अल-कुद्स ने हमला कर दिया। इजराइल ने अटैक के चलते उत्तरी इजराइल में 2 हाईवे बंद कर दिए हैं। साथ ही बॉर्डर वाले इलाकों में खेती के काम पर भी रोक लगा दी गई है।

इजराइली सेना ने गाजा के लोगों को खान यूनिस इलाके को खाली करने का आदेश भी दिया है। इसके लिए अरबी भाषा में लिखे पर्चे गिराए गए हैं। वहीं, हमास ने कहा है कि इजराइल ने सुबह राफा के पास बमबारी की। इसमें दर्जनों फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। BBC के मुताबिक सीजफायर के 3 घंटे के भीतर 32 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास और बंधकों को नहीं छोड़ना चाहता था। इस वजह से सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास ने सभी महिलाओं को भी रिहा नहीं किया और इजराइल पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए। 7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में इजराइल के 1200 जबकि गाजा में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल से रवाना हो गए।

सीजफायर के आखिरी दिन 8 इजराइली रिहा
7 दिन की सीजफायर में हमास ने 110 इजराइलियों को रिहा किया है। सीजफायर के आखिरी दिन 8 इजराइली बंधकों को आजाद किया गया। इनमें से 2 महिलाएं गुरुवार दोपहर में ही रिहा कर दी गई थीं। 6 बंधकों को शाम को रिहा किया गया। बदले में इजराइल ने 30 फिलिस्तीनियों को रिहा किया। इनमें 22 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल हैं।

रातभर चली रेड में 23 फिलिस्तीनी गिरफ्तार
इजराइली सेना हमास के खात्मे के लिए वेस्ट बैंक में रेड कर रही है। यहां रातभर में 23 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 10 हमास के आतंकी हैं। 7 अक्टूबर के बाद से अब तक वेस्ट बैंक में रह रहे 2100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों के गिरफ्तार किया जा चुका है। सेना का कहना है कि इन लोगों के पास से हथियार बरामद हुए थे।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *