झारखंड विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 65% मतदान

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में मंगलवार को 15 जिलों की 43 सीटों पर शाम पांच बजे वोटिंग हो गई। शाम 5 बजे तक 64.86% मतदान हुआ है। हालांकि, अभी फाइनल आंकड़ा नहीं आया है। वहीं, बिना बताए गायब रहने पर गुमला के पुलिस ऑब्जर्बर किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है।

खास बात ये है कि इस बार रांची जिले के तमाड़ के आरहंगा में आजादी के बाद पहली बार पोलिंग बूथ बना है। वहां लोगों ने पहली बार भयमुक्त होकर वोट किया। पहले ये इलाका नक्सल प्रभावित था। इस कारण इसको प्रशासन रिलोकेट कर देता था। नक्सलियों के डर से लोग दूर जाकर वोट देने नहीं जाते थे। यदा-कदा कुछ लोग चोरी छिपे वोट डालते थे।

झारखंड के फर्स्ट फेज में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी चुनावी मैदान में हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में बाकी बची 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *