स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना
स्वतंत्रता सैनिक सम्मान योजना (एसएसएसवाई) के अंतर्गत आज तक 171689 स्वतंत्रता सेनानियों को केंद्रीय पेंशन प्राप्त हुई है। राज्यवार आंकड़े अनुलग्नक-I में संलग्न हैं। 13212 पेंशनभोगी अब भी जीवित हैं और एसएसएसवाई सम्मान पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। राज्यवार आँकड़े अनुलग्नक-II में दिए गए हैं; 9778 विधवाएँ (पति/पत्नी) अब भी जीवित हैं और एसएसएसवाई सम्मान पेंशन प्राप्त कर रही हैं। राज्यवार आँकड़े अनुलग्नक-III में दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत पारिवारिक पेंशन और आश्रितों के लिए पात्रता मानदंड अनुलग्नक-IV में दिए गए हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान इस योजना के लिए आवंटित और वितरित कुल धनराशि निम्नानुसार है: क्रम संख्या वर्ष आवंटित बजट (करोड़ रुपये में) वितरित निधि (करोड़ रुपये में) 1…