Category राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना को सौंपा गया प्रोजेक्ट 17ए का स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट उदयगिरि

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) में निर्मित प्रोजेक्ट 17ए का दूसरा स्टेल्थ फ्रिगेट यार्ड 12652 ( उदयगिरि ) 01 जुलाई 2025 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। यह पहले से सेवा में संलग्न शिवालिक श्रेणी (प्रोजेक्ट 17) के फ्रिगेट के बाद परियोजना का दूसरा जहाज है। उदयगिरि एमडीएल, मुंबई और जीआरएसई, कोलकाता में निर्माणाधीन…

समय पर न्याय मिले इसलिए हमनें पुलिस, प्रॉसीक्यूशन और ज्यूडिश्यरी को समयसीमा से बांधा : अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नए आपराधिक कानूनों के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली में आयोजित ‘न्याय प्रणाली में विश्वास का स्वर्णिम वर्ष’ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में…

मंत्रिमंडल ने रणनीतिक और उभरते कार्यक्षेत्रों में अनुसंधान, विकास और नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए आरडीआई योजना को मंजूरी दी

भारत के अनुसंधान और नवोन्मेषण इको–सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक रूपांतरणकारी कदम के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज एक लाख करोड़ रुपये की राशि के साथ अनुसंधान विकास और नवोन्मेषण (आरडीआई) योजना…

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने 01 जुलाई 2025 को वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज प्रशासन (एओए) का पदभार ग्रहण कर लिया है।एयर मार्शल एस शिवकुमार को जून 1990 में भारतीय वायु सेना की प्रशासन शाखा में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय…

भारत शीघ्र ही 8000 किमी. की रेंज वाली हाइपरसोनिक मिसाइल के-6 का करेगा टेस्ट

नई दिल्ली. इजरायल-ईरान जंग के दौरान जब अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर के साथ ही ईरान के इस्फहान परमाणु संयंत्र पर पनडुब्बी से लॉन्च की गई टॉमहॉक मिसाइल से हमला किया, तो हर कोई हैरान रह गया कि कई सौ किलोमीटर…

रियर एडमिरल वी गणपति ने पुणे स्थित मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कमांडेंट का कार्यभार संभाला

नौसेना के एक प्रतिष्ठित फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल वी गणपति ने मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तहत पुणे स्थित सैन्य प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईएलआईटी) के कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नौसैना में अपने शानदार करियर के दौरान, रियर…

अगले 7 दिनों में देश के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली. बीते कई दिनों से मानसून का इंतजार दिल्ली एनसीआर के लोग कर रहे थे. अब वह इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से आधिकारिक तौर पर मानसून की दस्तक को लेकर जानकारी सामने आ…

मन की बात की 123वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन का मूल पाठ (29.06.2025)

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में आप सबका स्वागत है, अभिनंदन है। आप सब इस समय योग की ऊर्जा और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय…

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का मूल पाठ

प्रधानमंत्री: शुभांशु नमस्कार! शुभांशु शुक्ला: नमस्कार! प्रधानमंत्री: आप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से, सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभारंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं ज्यादा समय नहीं ले रहा हूं, तो सबसे पहले तो यह बताइए वहां सब कुशल मंगल है? आपकी तबीयत ठीक है? शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी! बहुत-बहुत धन्यवाद, आपकी wishes का और 140 करोड़ मेरे देशवासियों के wishes का, मैं यहां बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं। आप सबके आशीर्वाद और प्यार की वजह से… बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत नया एक्सपीरियंस है यह और कहीं ना कहीं बहुत सारी चीजें ऐसी हो रही हैं, जो दर्शाती है कि मैं और मेरे जैसे बहुत सारे लोग हमारे देश में और हमारा भारत किस दिशा में जा रहा है। यह जो मेरी यात्रा है, यह पृथ्वी से ऑर्बिट की 400 किलोमीटर तक की जो छोटे सी यात्रा है, यह सिर्फ मेरी नहीं है। मुझे लगता है कहीं ना कहीं यह हमारे देश के भी यात्रा है because जब मैं छोटा था, मैं कभी सोच नहीं पाया कि मैं एस्ट्रोनॉट बन सकता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आपके नेतृत्व में आज का भारत यह मौका देता है और उन सपनों को साकार करने का भी मौका देता है। तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि है मेरे लिए और मैं बहुत गर्व feel कर रहा हूं कि मैं यहां पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं। धन्यवाद प्रधानमंत्री जी! प्रधानमंत्री: शुभ, आप दूर अंतरिक्ष में हैं, जहां ग्रेविटी ना के बराबर है, पर हर भारतीय देख रहा है कि आप कितने डाउन टू अर्थ हैं। आप जो गाजर का हलवा ले गए हैं, क्या उसे अपने साथियों को खिलाया? शुभांशु शुक्ला: जी प्रधानमंत्री जी! यह कुछ चीजें मैं अपने देश की खाने की लेकर आया था, जैसे गाजर का हलवा,…

हम भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल बनाने का अभियान चला रहे हैं : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र, भारत की आध्यात्मिक…