एण्डटीवी पर होगा झूठ, ड्रामा और कॉमेडी का जबरदस्त ट्विस्ट!

भाबीजी घर पर हैं 2.0 और घरवाली पेड़वाली के कलाकारों की तस्वीर।

मुंबई, मार्च 2026: एण्डटीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं‘ और ‘घरवाली पेड़वाली’ के आने वाले एपिसोड्स में इस हफ्ते दर्शकों को हंसी, गलतफहमियों और दिलचस्प ड्रामे का भरपूर डोज़ मिलने वाला है। घूंघटगंज में मजेदार चालबाज़ियां और जीतू की उलझी हुई प्रेम कहानी के बीच कहानी में ऐसे मोड़ आएंगे जो दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखेंगे। ‘घरवाली पेड़वाली’ के बारे में बात करते हुए सावी का किरदार निभा रही सीरत कपूर ने कहा, “कहानी में तब बड़ा मोड़ आता है जब सावी, जीतू का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए एक चैंकाने वाली योजना बनाती है। वह चाहती है कि जीतू उसे लतिका से ज्यादा अहमियत दे, इसलिए वह प्रेगनेंट होने का नाटक शुरू कर देती है। सावी की बात पर भरोसा करते हुए जीतू उसकी बहुत ज्यादा देखभाल करने लगता है, जिससे लतिका असहज हो जाती है। लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब एक दिन सावी अपने कमरे में अकेली समझकर खुद से बात करते हुए अपने पूरे प्लान का खुलासा कर देती है कि उसने जीतू को अपनी ओर खींचने और लतिका को दूर करने के लिए नकली प्रेगनेंसी की कहानी बनाई थी। उसे पता नहीं होता कि जीतू दरवाजे के बाहर खड़ा सब सुन रहा है। सच्चाई जानकर वह गुस्से में सावी से सवाल करता है। इस बीच लतिका को मौका दिखता है कि वह जीतू का भरोसा और प्यार फिर से जीत ले। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लतिका जीतू को वापस पा पाएगी या सावी फिर से कोई नई चाल चलेगी?”

लेटेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज़ के लिए यहाँ क्लिक करें: matribhumisamachar.com/entertainment

वहीं ‘भाबीजी घर पर हैं’ के बारे में बात करते हुए अंगूरी भाबी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे कहती हैं, “यह मज़ेदार कहानी तब शुरू होती है जब विभूति, तिवारी के रिज़ॉर्ट में बिना पैसे खर्च किए ठहरने के लिए एक नई चाल चलता है। वह ‘स्वीटू’ नाम के व्यक्ति का भेष बनाकर अंगूरी को यह यकीन दिलाता है कि उसके पास रहने के पैसे नहीं हैं। इसी बीच अंगूरी को अचानक बैडमिंटन सीखने का शौक हो जाता है। मौका देखते ही स्वीटू बना विभूति उसे बैडमिंटन सिखाने की पेशकश करता है। प्रैक्टिस के दौरान वह अंगूरी से हर अच्छे शॉट के बाद ‘आई लव स्वीटू गुरुजी’ बोलने को कहता है, जिससे कई मजेदार स्थितियां बनती हैं। भोलेपन में अंगूरी तिवारी से पैसे लेकर स्वीटू को कोचिंग फीस भी दे देती है। लेकिन एक रात अंगूरी फिर से बैडमिंटन प्रैक्टिस करने के लिए स्वीटू के कमरे पर पहुंचती है। दरवाजा कई बार खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिलता तो उसे शक होने लगता है। वह टीका को बुलाकर दरवाजा तुड़वाने की बात करती है। अब सवाल यह है कि क्या अंगूरी को पता चल जाएगा कि स्वीटू असल में विभूति ही है, या फिर वह एक बार फिर इस मुश्किल से बच निकलेगा?”

भाबीजी घर पर हैं के पिछले एपिसोड्स की जानकारी: matribhumisamachar.com/tv-shows/bhabiji-ghar-par-hai-update

तो तैयार हो जाइए हंसी और ड्रामे से भरपूर एपिसोड्स के लिए। देखना न भूलें ‘घरवाली पेड़वाली’ रात 10:00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड देखिए कभी भी हिंदी ज़ी5 पर!

टीवी जगत की अन्य बड़ी खबरें: matribhumisamachar.com/latest-news

Featured Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *