मन्दिर की दानराशि एवं संपत्ति का उपयोग हिन्दू समाज के लिए हो – विहिप

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस संघ शताब्दी वर्ष

हस्तिनापुर, मेरठ। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की त्रि-दिवसीय बैठक के दूसरे दिन विभिन्न संगठनात्मक विषयों के अतिरिक्त दो विषयों पर गंभीरता से चर्चा कर वक्तव्य जारी किए गए। जिसमें से एक राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ से संबंधित है, दूसरी ओर सदन ने यह तय किया कि मंदिर की दान की राशि व चल अचल संपत्ति का उपयोग हिन्दू समाज के लिए ही हो।

बैठक में धर्मांतरण को रोकने और घर वापसी को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करने हेतु भी एक कार्य योजना बनी तथा इन विषयों पर एक पुस्तक “घर वापसी -क्यों और कैसे” के हिंदी व अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया गया। बैठक में गौ रक्षा व गौ संवर्धन” पर बल देते हुए चर्चा हुई तथा इस विषय पर संगठन द्वारा निकाले जाने वाली मासिक पत्रिका “गऊ संपदा” के ताजा अंक का भी विमोचन किया गया।

  1. मन्दिर की दानराशि एवं चल- अचल सम्पत्ति का उपयोग हिन्दू समाज के लिए ही हो

  1. राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वक्तव्य ।

साभार : विश्व संवाद केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *